
निसान इंडिया दुनिया के 108 देशों को वाहन निर्यात करती है
दस लाखवें वाहन के तौर पर निसान मैगनाइट का निर्यात
चेन्नई: निसान मोटर इंडिया ने दस लाख वाहनों के निर्यात की उपलब्धि हासिल कर ली है। ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’के दर्शन से प्रेरित, निसान चेन्नई स्थित रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड में सितंबर 2010 से शुरू हुए निर्यात के बाद से दुनियाभर के 108 देशों को वाहनों का निर्यात कर चुकी है।
मौजूदा उपलब्धि के बारे में, फ्रैंक टॉरेस, प्रेसीडें, निसान इंडिया ने कहा, ”हमें भारत से दुनिया को दस लाख निसान वाहनों के निर्यात की उपलब्धि हासिल करने पर गर्व है। निसान इंडिया आज हमारी पूर्ण निर्मित कारों तथा हिस्से-पुर्जों के निर्यात का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हाल ही में हमने अपनी बैस्टसैलिंग मैगनाइट को नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के लिए निर्यात किया है। यह हमारी पोर्ट सुविधाओं समेत हमारे परिचालनों के प्रतिस्पर्धी रुझानों को दर्शाता है। हम इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल रही हमारी टीमों को बधाई देते हैं और साथ ही पोर्ट अधिकारियों तथा तमिलनाडु सरकार के प्रति भी उनके लगातार जारी सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”
बीजू बालेंद्रन, एमडी एवं सीईओ, रेनॉ निसान आटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) ने कहा, ”दस लाखवें निर्यात की उपलब्धि हासिल करना हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। यह ‘मेक इन इंडिया’पहल के लिए हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यह उपलब्धि विस्तार और बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाने के हमारे इरादों को और मजबूत बनाती है और भारत में रेनॉ-निसान प्लांट को उत्कृष्ट निर्माण के केंद्र के तौर पर स्थापित करती है जो आने वाले समय में और भी अधिक प्रशंसा तथा पुरस्कार हासिल करेगा।”
इस उपलब्धि के बारे में, राकेश श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेटर, निसान मोटर इंडिया ने कहा, ”निसान इंडिया हमारी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’सोच का साकार रूप है। निर्यात निसान इंडिया की व्यावसायिक रणनीति का अहम् स्तंभ है और हम अलग-अलग बाजारों, वर्गों में अपने ग्राहक आधार को लगातार विस्तार देते रहेंगे जिसके लिए अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों के अलावा इनोवेटिव टैक्नोलॉजी, जबर्दस्त परफॉरमेंस तथा सुरक्षा जैसी खूबियां प्रमुख हैं। निसान मैगनाइट ने हमारे व्यावसायिक दृष्टिकोण की पुष्टि की है और भारत समेत विदेशी बाजारों में इसकी सफलता निसान की नैक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन योजना का हिस्सा है।”
निसान इंडिया चेन्नई स्थित कामराजर पोर्ट लिमिटेड (पूर्व में एन्नोर पोर्ट लिमिटेड) से पश्चिम एशियाई देशों समेत लैटिन अमरीका, न्यूज़ीलैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, सार्क देशों के अलावा उप सहारा और अफ्रीका के केई देशों को निर्यात करती है। हाल के वर्षों में, निसान इंडिया ने यूरोप से लेकर पश्चिम एशियाई देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बाहरीन और कुवैत जैसे देशों तक में अपना निर्यात बाजार फैला लिया है।