diwali horizontal

नाला नही तो वोट नही, व्यापारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

0 215

महराजगंज/रायबरेली : रायबरेली नाला ना होने के कारण व्यापारियों ने किया प्रर्दशन ।पहरेमऊ चौराहे पर नाला ना बनने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा व्यापारियों ने हाथों मे बैनर लेकर नाला नहीं तो  वोट नहीं का बैनर लेकर जमकर प्रर्दशन किया। चौराहे पर नाला ना होने के कारण व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन मामला ढाक के तीन पात ही साबित हुआ

व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की अगर नाला नहीं बना तो क्यों दे वोट व्यापारी मनोज सिंह पुत्तन साहू सुमित चौरासिया ने कहा नाला ना होने से हम लोगों की दुकानों के सामने हमेशा कीचड़ भरा रहता है और बरसात मे तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं इस मौके पर व्यापारी राजेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनीष सिंह,  अजय श्रीवास्तव , डीके सिंह,  गोपाल साहू , सत्यनारायन साहू , राकेश साहू,  राम आसरे, विक्की सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.