diwali horizontal

नोडल अधिकारी ने विकासखण्ड हसनगंज की कई ग्राम पंचायतो का किया निरीक्षण

0 166

 

हसनगंज,उन्नाव : हसनगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज उपनिदेशक नोडल अधिकारी गिरीश चंद्र रजक ने पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमे सबसे पहले सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया सामुदायिक सौचालय को अभी तक किसी भी समूह को हैंड ओवर नही किये जाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी प्रसांत को कड़ी फटकार लगाई मौके पर जाकर 300 मीटर कराये गये खड़ंजे व सी सी रोड का कार्य देखा खड़ंजा कार्य मे फर्जी भुगतान होने की आसंका पर मौके पर खुद जाकर नपाई कराई जिसपर कार्य सही मिला।

 

जेई द्वारा माप पुस्तिका पूरी ना होने को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जब ग्राम पंचायत ऊचगांव पहुचे तो वहाँ पर मौजूद सचिव ऐसा चैधरी से जब ग्राम पंचायत के बारे मे जानकारी लेना सुरु किया तो कुछ न बता पाने पर विकासखण्ड गंजमुरादाबाद ट्रांसफर करने को कहा और साथ मे एडीओ पंचायत को भी कड़ी फटकार लगाते हुए सुधर जाने की बात कही ग्राम सचिव से कहा यह मत समझना कि नौकरी मिल गई तो जाएगी नही अब सब आउट सोर्सिंग के अंतर्गत होने वाला है 3 साल बाद समीक्षा होगी यदि काम अच्छा नही पाया गया तो हटा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.