diwali horizontal

नोएडा एनपीसीएल के सबस्टेशन में लगी आग 

0 167
उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्थित नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के सबस्टेशन में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। सेक्टर 148 स्थित इस पॉवर हाउस सबस्टेशन से नोएडा मेट्रो को बिजली सप्लाई की जाती है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 148 स्थित मेट्रो लाइट का सबस्टेशन बना हुआ। यहां से नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन के लिए बिजली सप्लाई होती है। बिजली सबस्टेशन से बुधवार को अचानक धुंआ उठने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। कुछ ही देर में आग ने पूरे बिजली सबस्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया।
अरुण सिंह ने बताया कि 15 दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जिसके बाद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। विभाग की टीम आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कोरोना वायरस की वजह से मेट्रो का परिचालन बंद है। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.