diwali horizontal

चेन स्नैचिंग में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, महिला से छीनी गई चेन और बाइक बरामद

0 65

चेन स्नैचिंग में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, महिला से छीनी गई चेन और बाइक बरामद

लखनऊ: थाना कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद आसिफ को बुधवार सुबह गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, 9 मई 2024 को एलडीए कॉलोनी सेक्टर D-1 रोड पर ट्यूशन जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने चेन झपट ली थी। इस मामले में थाना कृष्णानगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा 6 जून 2025 को भी सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान पंडितखेड़ा मोड़ पर एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ।इन घटनाओं की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी मोहम्मद उस्मान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। आसिफ ने बताया कि एलडीए कॉलोनी में छीनी गई चेन दो हिस्सों में टूट गई थी, एक हिस्सा उसके पास था जबकि दूसरा उस्मान के पास है। उसने यह भी कबूल किया कि 6 जून को जयपुरिया स्कूल के पास एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की थी, लेकिन शोर मचने पर भागना पड़ा।पुलिस के अनुसार, आरोपी आसिफ अपने साथी के साथ रेकी कर सूनसान जगहों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। उस पर लखनऊ, कानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, डकैती, आर्म्स एक्ट, धमकी और मारपीट जैसे आरोप शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कृष्णानगर की पुलिस शामिल रही। अब पुलिस उसके फरार साथी मोहम्मद उस्मान की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी से महिलाओं के खिलाफ हो रही झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.