diwali horizontal

अब मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने भी की CM योगी से मुलाकात

0 172

मुख्यमंत्री  : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का ऐलान कर चुके हैं. इसी कड़ी में आज मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकत की. बताया जा रहा है कि फिल्म सिटी से प्रभावित होकर प्रकाश झा ने सीएम योगी से चर्चा की. इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी होगी. दरअसल, महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को फिल्मोद्योग को जबरन यहां से ले जाने नहीं दिया जाएगा. वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह खुली प्रतिस्पर्धा है और जो प्रतिभा को उभरने के लिए सही माहौल और सुरक्षा दे सकेगा, उसे निवेश मिलेगा.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म जगत से जुड़े नामी कलाकारों निर्माता और निर्देशकों के साथ बातचीत में कहा- हम नोएडा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं. यह फिल्म सिटी आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें. उसी के अनुसार अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.