diwali horizontal

अब एक्सप्रेस वे को अमीर दोस्तों को सौंप, मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण करेगी सरकार : अखिलेश यादव

0 203

 

लखनऊ : पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरह यूपी के किसान भी अब कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा बन गए हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों से किसानों के प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘एक्सप्रेस-वे’ को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लीज़ पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, वो मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण ही करेंगे। सपा की सरकार आने पर इस महाघोटाले की जांच होगी। ये सरकार है या सेल्समैन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.