
अब फकीर हो गया पाकिस्तान, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड (IMF) एवं वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट जारी की
अब फकीर हो गया पाकिस्तान, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड (IMF) एवं वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट जारी की।
World Bank & IMF Report on Pakistan: वर्ल्ड बैंक के नए आंकड़े भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग हालात बयां कर रहे हैं। भारत में जहां गरीबी तेजी से कम हुई है, वहीं पाकिस्तान में यह भयानक रूप से बढ़ी है। 2012 से 2022 के बीच भारत में अत्यधिक गरीबी (extreme poverty) 27.1% से घटकर 5.3% रह गई। इस दौरान 26.9 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए। इसके उलट, पाकिस्तान में 2017 से 2021 के बीच अत्यधिक गरीबी 4.9% से बढ़कर 16.5% पहुंच गई। भारतीय अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को आईएमएफ (IMF) से बार-बार बेलआउट पैकेज लेना पड़ रहा है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि एक आम पाकिस्तानी आज कितना कंगाल हो चुका है।