diwali horizontal

अब कोराना टीकाकरण में तेजी लाएगी सरकार

0 223

भोपाल : प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने टीकाकरण पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अभी औसतन 3.50 लाख टीके रोज लगाए जा रहे हैं, जिसे चार लाख करने का लक्ष्य दिया गया है। अब संक्रमण की स्थिति देखे हुए रोज पांच लाख लोगों को टीका लगाने की रणनीति बनाई जा रही है।

पिछले दिनों कोरोना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से टीका लगवाने की अपील कर चुके हैं। बढ़ते मामलों के बीच जनता में भी टीकाकरण को लेकर जागरुकता देखने को मिल रही है। लोग खुद टीका लगाने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए टीका लगाने का लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.