diwali horizontal

अब मस्जिद में होगा निकाह,काज़ी करेंगे मुसलमानों की कॉउंसलिंग

0 148

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की इस्लाहे मुआशरा कमेटी ने निकाह को आसान बनाने के लिए 27 मार्च से 10 दिवसीय देशव्यापी अभियान की शुरुआत की है।इस अभियान में देश की हर मस्जिद से यह पैग़ाम दिया जाएगा कि निकाह सुन्नत और शरीयत के मुताबिक किया जाए, साथ ही नुक्कड़ सभा के ज़रिये से इसके लिए माहौल बनाया जाएगा ग़लत रीति-रिवाजों से बचने के लिए निकाह को आसान तरीक़े से कराये जाने की कोशिश की जायेगी। बोर्ड के मेम्बर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि इस मुहिम में पैसे वाले लोगों को अपनी

शादियों में फिजूलखर्ची से रोकने के साथ ही तीन गरीब लड़कियों की शादी कराने की भी जिम्मेदारी उठाने की अपील की जाएगी, जिससे समाज में मौजूद किसी भी गरीब परिवार में कोई लड़की निकाह से महरूम ना रहें उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत अपील की जाएगी कि मुसलमान निकाह को आसान बनाने के लिए मस्जिदों में निकाह करें और जो लोग दहेज की मांग करते हैं उनकी मस्जिद के काज़ी,इमाम काउंसलिंग करें और मस्जिद के इमाम की मदद से पूरे देश में घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाया जाय।

Leave A Reply

Your email address will not be published.