
लखनऊ में नर्सिंग छात्रा से वकीलों ने छेड़खानी की
Lucknow News:लखनऊ में बीच सड़क पर नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। भाई के साथ बाइक से जा रही छात्रा के साथ वकीलों छेड़खानी की। कार से 4 किमी तक छात्रा का पीछा किया। रास्ता रोका, गाली दी और गंदे-गंदे इशारे किए। 30 अगस्त, 2024 को लखनऊ में बारिश के दौरान लड़की से बैड टच की घटना हुई थी। इससे गुस्साए योगी ने 3 अफसरों को हटा दिया। पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड कर दी। विधानसभा में योगी ने आरोपियों के नाम लिए तो खूब सियासत हुई थी। । CCTV फुटेज आज सामने आया आया है। मामला शहर के व्यस्ततम चौराहे 1090 का है। छात्रा के भाई ने X पर लिखा है- सड़कों पर हमारी बहनें कब सुरक्षित होंगी?” फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की कार का नंबर प्रयागराज का बताया जा रहा है। पीड़िता के भाई ने कहा- हम एक आम परिवार से हैं। बहन मेहनत से नर्सिंग कर रही है। फिर भी अगर सड़कों पर ऐसे डराया जाएगा तो कौन सुरक्षित है? पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बाकी लड़कियों को इंसाफ मिले।
छात्रा बोली- जो हुआ, उसने मुझे हिलाकर रख दिया पीड़िता ने X पर लिखा- मैं VIP नहीं, आम लड़की हूं। लेकिन जो हुआ, उसने मुझे हिलाकर रख दिया। पुलिस पर भरोसा किया है, उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा। मैं चाहती हूं कि लखनऊ की सड़कें हम जैसी लड़कियों के लिए सुरक्षित हों।
महिला ने पॉलिटेक्निक चौकी पर आकर शिकायत की। CCTV फुटेज में महिला भी एक कार का पीछा करती दिख रही है। गाली-गलौज करती नजर आ रही है। फिलहाल जांच जारी है। हमारी टीम गैर-जनपद में भेजी गई है। आरोपी वकील बताए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।