diwali horizontal

10 भूस्वामियो को ओडीए सचिव कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं एसडीएम पुष्कर चैधरी ने दिए नोटिस

0 284

उरई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उरई विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, पुष्कर चैधरी डिप्टी कलेक्टर व अभियन्ताओं की संयुक्त टीम ने जालौन रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये जा रहे भवनों का निरीक्षण कर 10 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए। निरीक्षण के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृत कराये भवनस्वामी भूपेंद्र विमला पत्नी धीरज सिंह पुत्र नरेश प्रताप, जितेंद्र सिंह सन ऑफ गजराज सिंह, देव प्रताप पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार, कृष्ण प्रसाद पुत्र कुसमा देवी, ज्ञान सिंह, जय कुमार सिंह पुत्र भगवत सिंह, राम सिंह आजाद शैलेंद्र भारती पुत्र महादेव, आशा देवी पत्नी कमलेश आदि को चिन्हित किया गया तथा उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत नोटिस निर्गत किये गये साथ ही चेतावनी दी गयी कि बिना मानचित्र उरई विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराये बिना भवन निर्माण कराये जाते है तो सील एवम ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराये भू-खण्डों की प्लाटिंग एवं भवन निर्माण न किये जाये ऐसा करने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होनें कहा कि उरई विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन निर्माण कराया जाये। यह अभियान निरन्तर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चलाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.