diwali horizontal

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

0 73

हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के इचौली अकोना रेलवे ट्रेक खण्डेह अंडरपास के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ कि मौत हो गई l मौदहा थाना क्षेत्र के खण्डेह गाँव के रेलवे अंडरपास के नजदीक ग्राम पुनाहर बांदा निवासी राजेंद्र 72वर्ष पुत्र मोहन कानपुर मानिकपुर पैसेंजर में कानपुर से बांदा का टिकट लेकर यात्रा कर रहा था अज्ञात कारणों से खण्डेह गाँव में रेलवे अंडरपास के पास वह ट्रेन से गिरकर मौत हो गई l

मौके पर पहुंचे इचौली चौकी प्रभारी रिंकू तिवारी ने बताया कि उसकी जेब में रेलवे टिकट व मोबाइल तथा आधार कार्ड मिला हैं जिससे मोबाइल के माध्यम से स्वजनों से सम्पर्क किया तो उसके छोटे बेटे रोहित से बात हुई उसने बताया कि   यह हमरे पिता जी का नंबर हैं l जो दो दिन पहले कानपुर गए थे आज कानपूर से ट्रेन द्वारा लौट रहे थे l

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.