diwali horizontal

ओलिव द पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह सम्पन्न, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

0 98

लखनऊ।ओलिव द पब्लिक स्कूल में 23 नवंबर को वार्षिक समारोह 2025 का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, संकाय सदस्यों और अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, अनीस अहमद अंसारी थे, जबकि आईसीडीएस लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर, मोहम्मद ज़फर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा मेजर जामाल,सारा अलवी और श्री सौदुल हसन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ सुकल्फ़ तिलावत से हुआ, जिसके बाद रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे टोडलर्स ने प्रदूषण के विषय पर एक सरल किंतु प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा परिवारिक रिश्तों के महत्व को दर्शाता एक भावपूर्ण माशअप प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी और रोमांचक मैजिक शो भी शामिल था, जिसने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

सीनियर छात्रों ने समारोह में स्टार्ट-अप बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना स्पष्ट दिखाई दी। इसी क्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य गणमान्यों ने संयुक्त रूप से स्कूल के वार्षिक न्यूज़लेटर का विमोचन किया मुख्य अतिथि अनीस अहमद अंसारी ने छात्रों के आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली को प्रशंसनीय बताया। अभिभावकों ने भी समारोह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, विशेष रूप से बच्चों की प्रस्तुतियों और सीनियर छात्रों के स्टार्ट-अप मॉडल को सराहा।

अंत में, विद्यालय की प्रधानाचार्या मिसेज अल्बिना वसीम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष भर की उपलब्धियों और प्रगतियों का उल्लेख किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके साथ उपस्थित सभी लोग छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व और प्रेरणा से भर उठे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.