diwali horizontal

ओमिक्रॉन के देशभर में कुल 213 मामले दिल्ली में सबसे ज्यादा 57 केस

0 80

दिल्ली : तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड 19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है

दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इनके अलावा ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है


भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं कल के मुताबिक यह संख्या 18.6 फीसदी ज़्यादा है राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है

वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.