diwali horizontal

डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने गरीबों को बंटे कम्बल

0 190

 

असन्द्रा बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह (राहुल) ने गरीबों में कंबल बांटे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को सरसा गांव स्थित अपने आवास पर छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह ने गरीब असहायो में कंबल वितरित किए साथ ही पत्रकारों को भी अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने केक काटकर पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया।

 

इस मौके पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में दिनेश सिंह, राम मनोहर यादव, देवेंद्र सिंह, प्रिंसू वर्मा, पौरूष सिंह, तारिक किदवई, लल्ला यादव, पारसनाथ अश्वनी, कुमार सिंह, पिंकू, अमित सिंह, दीपक सिंह, अमरेंद्र सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.