diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम का प्रथम लखनऊ दौरा, वित्तीय प्रगति और संरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

0 68

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम का प्रथम लखनऊ दौरा, वित्तीय प्रगति और संरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम ने अपने प्रथम लखनऊ दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मंडल की वित्तीय प्रगति और संरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक के कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद गौतम ने बहुउद्देशीय हाल में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लेखा विभाग द्वारा प्रस्तुत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतिकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए गौतम ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने, प्रक्रियाओं को सरल एवं त्वरित बनाने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य निष्पादन से रेलवे की कार्यकुशलता और भी अधिक सुदृढ़ होगी।इससे पूर्व उन्होंने ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात्रिकालीन संरक्षा निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पैनल रूम व सेफ्टी उपकरणों का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने संरक्षा उपायों, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि संरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए रेलवे कर्मी सदैव तत्पर रहें।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. राकेश भारती, मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार सहित लेखा अनुभाग अधिकारी एवं सहायक उपस्थित रहे। गौतम का यह दौरा मंडल के लिए न केवल प्रगति का मूल्यांकन रहा, बल्कि भविष्य की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्धारण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.