diwali horizontal

बीबीएयू में 15 जुलाई को अंतिम वर्ष के छात्रों को वितरित होंगे स्मार्टफोन/टैबलेट, कुलपति करेंगे शुभारंभ

0 67

बीबीएयू में 15 जुलाई को अंतिम वर्ष के छात्रों को वितरित होंगे स्मार्टफोन/टैबलेट, कुलपति करेंगे शुभारंभ

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ द्वारा अंतिम वर्ष (पास आउट) के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम 15 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित अम्बेडकर भवन के बोर्ड रूम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल करेंगे, जो स्वयं छात्रों को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित करेंगे।डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) प्रो. नरेंद्र कुमार के अनुसार, प्रथम चरण में उन छात्रों को डिवाइस दिए जाएंगे जिनका डेटा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सत्यापित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे अन्य छात्रों का डाटा वेरिफाई होता जाएगा, वैसे-वैसे अगली चरणों में भी डिवाइस का वितरण किया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची में अपना नाम जांच लें और मान्य फोटो पहचान पत्र (ID कार्ड) के साथ नियत समय पर वितरण स्थल पर उपस्थित हों। इससे उन्हें डिवाइस प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी या अपडेट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in से प्राप्त करें। साथ ही, संबंधित शिक्षकगण और छात्रगण से अपेक्षा की गई है कि वे अपने कार्यक्रम और व्यवस्थाएं वितरण तिथि के अनुरूप निर्धारित करें तथा वितरण स्थल पर समय पालन और अनुशासन बनाए रखें।यह कार्यक्रम छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि स्मार्टफोन और टैबलेट के माध्यम से छात्र डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच बना सकेंगे और अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी और तकनीक-सक्षम बना पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.