diwali horizontal

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, समाज में समानता और न्याय की प्रेरणा को याद किया

0 58

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, समाज में समानता और न्याय की प्रेरणा को याद किया

लखनऊ: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी तपस्या और ज्ञान के माध्यम से समाज को समानता, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने न केवल रामायण की रचना की, बल्कि समाज में समरसता और मानवता के प्रतीक भी बने।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में विभाजन और असमानता की राजनीति चल रही है, तब महर्षि वाल्मीकि के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और गरीब वर्ग को सम्मान और आत्मबल प्रदान करने का संदेश दिया।अजय राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.