
ख्वाजा मोहम्म्द नबी रज़ा शाह (दादा मियाँ) की दरगाह पर 118वें उर्स पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की चादरपोशी और अमन चैन की दुआ
ख्वाजा मोहम्म्द नबी रज़ा शाह (दादा मियाँ) की दरगाह पर 118वें उर्स पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की चादरपोशी और अमन चैन की दुआ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सूफी ख्वाजा मोहम्म्द नबी रज़ा शाह (दादा मियाँ) की दरगाह पर आज 118वें उर्स के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दरगाह में सज्जादा नसीन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और चादरपोशी कर प्रदेशवासियों की भलाई तथा अमन चैन की दुआ की।इस मौके पर अजय राय के साथ मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर अली आसिफ जमा़ रिज़वी, यूपी कांग्रेस प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित राय, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, विधि विभाग स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अमानुर रहमान एड, राकेश कुमार और रेहान अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दरगाह पर उपस्थित लोगों के साथ मिलकर अमन और भाईचारे का संदेश साझा किया और सूफी संत की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सौहार्द और एकता को प्रोत्साहन मिलता है।
