diwali horizontal

समाजवादी नेता भगवती सिंह की 93वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने किया माल्यार्पण, सादगीपूर्ण तरीके से हुआ आयोजन

0 54

समाजवादी नेता भगवती सिंह की 93वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने किया माल्यार्पण, सादगीपूर्ण तरीके से हुआ आयोजन

लखनऊ: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री भगवती सिंह की 93वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवती सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रेवती रमण सिंह ने तथा संचालन देवी बख्श सिंह एडवोकेट ने किया।अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि भगवती सिंह समाजवादी विचारधारा के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहे और उनमें राजनीतिक स्पष्टता सदैव दिखाई दी। उन्होंने कहा कि भगवती बाबू ने जनसामान्य की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी और विकास को केंद्र में रखा। बख्शी का तालाब क्षेत्र में उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए। अखिलेश यादव ने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज शिक्षा पर संकट है और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सफलता के लिए वर्ष 2027 निर्णायक साबित होगा।जयंती अवसर पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में मेला समिति द्वारा भंडारा एवं कवि सम्मेलन, श्री चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय में गोष्ठी और बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में हवन-पूजन किया गया।
लखनऊ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद धर्मेन्द्र यादव, अवधेश प्रसाद, आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव जयशंकर पाण्डेय, पूर्व उच्च शिक्षा आयोग अध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा जूही सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा कृष्ण कन्हैया पाल, जनेश्वर मिश्रा की पुत्री मीना तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में चंद्रशेखर तिवारी, गणेश रावत, ऊषा सेन, विजय बहादुर यादव, जयसिंह जयंत, राजेन्द्र यादव, गोमती यादव, सूर्यकुमार सिंह, राम सिंह राणा, पायल सिंह, पूजा शुक्ला, सोनू कनौजिया, सुशील दीक्षित, अजय सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह वीरू, रिंकी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, तेजशंकर अवस्थी, शिव कुमार सिंह, लाल प्रधान, जमालुद्दीन बेग, कौशलकुमार मिश्रा, डॉ. जेएन मिश्र, हाजी इशहाक, इं. अरविन्द यादव, मोहन यादव, यशवीर लोधी, शब्बीर खां, एसके राय, अमरजीत यादव, प्रदीप सिंह पन्नू, संजय सिंह, अंबर त्रिवेदी, अनुज निगम, एसएस तिवारी, डॉ. अंबुज, अशोक यादव, त्रिभुवन यादव, मनीषा साहा, मोनिका, मालती यादव, विजयलक्ष्मी निषाद और विजयश्री गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवती सिंह के समाजवादी मूल्यों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.