
अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम धरौली व दादरा स्थिति देवी हिंगलाज मंदिर के प्रांगण में एकादशी के पावन संध्या पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुणा सिंह व सेम्फोर्ड स्कूल के प्रबन्धक रंजीत सिंह की ओर से साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। साड़ी वितरण की खबर फैलते ही मंदिर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच गईं। गरीब, असहाय महिलाएं साड़ी पाकर खुश हुई।
समाजसेवी रंजीत सिंह ने गरीब महिलाओं को लगभग एक हजार साड़ियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। जिसका लाभ गरीब, असहाय लोगों को मिलता है। सिंह ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो असहाय और गरीबेां तक पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों से गरीबों की सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद सिंह, कृपाशंकर सिंह, विपुल सिंह, रंजीत, उदय सिंह, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।