diwali horizontal

मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया जमकर रक्तदान

0 351

बाराबंकी :  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर भाजपा नेताओ ने जमकर ख़ुशी मनाई कहीं बंटी मिठाई तो कहीं हुआ रक्तदान । प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले मे भाजयुमो ने ज़िला अस्पताल मे सुबह से ही कई कर्यकर्ताओ ने रक्तदान किया

दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा ने कैम्प पर फ़ीता काटकर उद्घाटन किया उनके साथ मे प्रदेश के उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ0 शिव वीर सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे । भाजयुमो के ज़िला अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी ने देश हित मे कई कार्य किये है और उन्होंने सबको साथ लेकर काम किया । श्री सिंह ने आगे कहा की आज का दिन हम लोगों के लिए ख़ुशी का दिन है । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौक़े पर भाजयुमो के कर्यकर्ताओ ने जमकर रक्तदान किया है । भाजयुमो के मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले मुसलमानो ने रक्तदान किया है

 

इससे ये साबित होता है की  मोदी सबके दिलो पर राज करते है ।  राठौर ने बताया की मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया जायेगा और 14 से 20 तारीख़ तक रक्तदान का कार्यक्रम चलता रहेगा रोज़ 35 यूनिट का लक्ष रखा गया है । दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने कर्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुवे कहा की आज का दिन बहुत ख़ुशी का दिन है । हमारी पुरी कोशिश रहती है की सभी वर्गों के हितो मे काम करें और वो मैं करता भी रहता हुँ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही नारा था सबका साथ सबका विकारक्तदान व प्लाज़्मा करने वालों मे मोहम्मद मोनिस, अनुज बाबा, रणविजय सिंह, कमलेश दुबे, संजीव वर्मा, इस्लाम, जुबेर, प्रमोद गोस्वामी, शैलेश यादव, रंजित वर्मा, अभिनव सिंह, अनमोल राजवंशी, सूरजभान वर्मा, केशव राम सहित सैंकड़ों की संख्या मे युवा मोर्चा के कर्यकर्ताओ ने रक्तदान किया । भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा की हमारी कोशिश है की 200 यूनिट रक्तदान किया जायेगा । इस मौक़े पर जिला संयोजक सेवा सप्ताह जिला महामंत्री संदीप गुप्ता उपाध्यक्ष बहन रचना श्रीवास्तव प्रमोद तिवारी अमरीश रावत दिलीप मिश्रा मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.