diwali horizontal

यूपी उप चुनाव के दिन पुलिस प्रशासन ने लोगों को घर से निकलने नहीं दिया।

0 157

 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस और बसपा के नेताओ को को शामिल कराया।बसपा से सांसद रहे कैलाश सिंह यादव तथा कांग्रेस से सांसद रहे बाल कुमार पटेल ने अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली वही दो किताबो का विमोचन भी किया और खजांची का जन्मदिन मनाया 2019 लोकसभा चुनाव में सीतापुर की सांसद प्रत्याशी रही कैसर जहां के पति व बसपा के पूर्व विधायक जसमीर अंसारी और पूर्व विधायक आशीष मिश्र भी सपा में शामिल,पूर्वांचल की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव 2022 की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने तीन नवंबर को विधानसभा उप चुनाव के मतदान के दौरान कई जगह पर धांधली का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उप चुनाव के दिन पुलिस प्रशासन ने लोगों को घर से निकलने नहीं दिया।हम वीडियो के साथ दिखाएंगे कि पुलिस वहां पर क्या कर रही थी।अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ अपने लाभ के लिए देश में नोटबंदी की। इसका सर्वाधिक लाभ भाजपा को ही मिला और गरीब आदमी की तो कमर ही टूट गई। भाजपा के इस कदम का लाभ बड़े लोगों को मिला और वह लोग देश छोड़कर भाग गए। नोटबंदी के आंकड़े सबके पास हैं। जिनके पास काला धन था वह देश छोड़कर भाग गए नोट बंदी के कारण ही भारत की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। आज भारत का अर्थव्यवस्था में जो बुरा हाल है उसका सिर्फ जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है। वही डायल 112 पंजाब केसरी टीवी की खबर पर बोले अखिलेश यादव अब जनता धक्का लगाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.