diwali horizontal

स्व. फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र व जनहित के लिए उनके योगदान को किया स्मरण

0 57

स्व. फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र व जनहित के लिए उनके योगदान को किया स्मरण

लखनऊ: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनेता एवं निर्भीक पत्रकार स्वर्गीय फिरोज गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला सहित अनेक नेताओं ने स्वर्गीय फिरोज गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. फिरोज गांधी ने जीवन भर सत्य, साहस और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने तक अपने योगदान से समाज और राष्ट्र को दिशा दी। उन्होंने कहा कि फिरोज गांधी का संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है कि जनता के हित में निर्भीक होकर आवाज उठाना ही सच्चा राष्ट्रसेवा है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि स्व. फिरोज गांधी का जीवन सेवा, प्रतिबद्धता और जनहित की भावना से ओत-प्रोत था। वहीं, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संजय दीक्षित, रामबरन गौतम, नितांत सिंह, आदेश शर्मा, एसपी मिश्रा और अनोखे लाल तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने स्व. फिरोज गांधी द्वारा पत्रकारिता में दिखाए गए निर्भीकता, जनहित के लिए उठाई गई आवाज़, और देश की लोकतांत्रिक संरचना को मजबूत करने में निभाई भूमिका को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में न्याय, समानता और पारदर्शिता स्थापित की जा सकती है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नेताओं ने फिरोज गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और जनसेवा की दिशा में सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.