diwali horizontal

श्रावण के प्रथम सोमवार को घंटों की चहुंओर गूंजी आवाजें

मींगनी के बिरोनेश्वर स्थान पर सभी भक्तों को मिला मनोवांछित फल

0 68
माधौगढ़। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ के शिवालयों में घंटों की घनघोर आवाजें भक्तों के द्वारा की गई। भक्तों ने तड़के जागकर स्नान बनाते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ की । वहीं भगवान भोलेनाथ से मनचाहा वरदान भी प्राप्त किया।बताते चलें बीहाडांचल पहूज नदी के किनारे मध्यप्रदेश की सीमा से अटे पूर्व में दस्यु प्रभावित क्षेत्र मींगनी के बिरोने बाबा धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ की । बताया जाता है कि भगवान बिरोनेश्वर का मंदिर अति प्राचीन है।यहां पर किसी भी भक्त ने कुछ भी मांगा उसे हर में मिला है ।भक्त संजय कुमार गुबरेले टाईपराईटर का कहना है कि बिरोने बाबा धाम में जिस भक्त ने भक्ति की वह निश्चित ही फलीभूत हो गया। भगवान बिरोने बाबा बड़े ही दयालु है।उनके दर पर जो भी आया वह भक्त कभी खाली हाथ नहीं गया है।एक बात का ताजा प्रमाण है कि जब पूर्व में दस्युओं का बड़ा बोलबाला था ।उस समय लोगों को घरों से निकलना मुश्किल था । पर मींगनी पंचायत के खेरा बिरोने बाबा धाम के आस पास की पकड़ किसी भी डाकू को फलीभूत नहीं हुई।यहां के क्षेत्र में जिस भी गैंग ने पकड़ की तो वह गैंग फिरौती नहीं ले सका बल्कि अंतोगत्वा उक्त गैंग का सफाया ही हो गया है। बिरोने बाबा धाम खेरा के आसपास की एरिया में किसी भी पूर्व में किसी गैंग ने पकड़ की तो पैसा तो न लें सका पर उस गैंग को समूल नष्ट होने का उदाहरण पेश रहा है। भक्त बिट्टू चिरवारिया का कहना है कि भगवान शिव बड़े ही दयालु है वह अपने भक्तों को सब कुछ देने को तैयार रहते हैं।उनकी बड़ी ही असीम अनुकम्पा है । उनकी कृपा हम सभी पर हैं। भक्त प्रबल प्रताप सिंह राजावत जिला संयोजक प्रधान संगठन जनपद जालौन का कहना है कि जो भी भक्त भगवान भोलेनाथ का श्रावण मास में पूजा अर्चना कर लेता है वह निश्चित ही अपने कामों में सफलता प्राप्त कर लेता है। भगवान भोलेनाथ बड़े ही दयालु और कृपालु है । वह अपने भक्तों को जरा सी भक्ति पर मनचाहा वरदान देते हैं। फिलहाल चहुंओर भगवान शिव के मंदिरों में घनाघन घनघोर घंटों की आवाजें गूजती रही । वहीं नगर और क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने पुलिस प्रशासन की टीमें लगाकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कायम रखी ।जिसकी प्रशंसा क्षेत्रीय जन और नगरवासी करते नजर आए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.