diwali horizontal

लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प (डाक टिकट) एवं विशेष आवरण व विरूपण जारी किया जाना

0 182

लखनऊ :  विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर आज 25 नवम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय पर एक कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प व विशेष आवरण व विरूपण जारी किया गया।  इस कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प तथा विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया। इन बहुमूल्य स्मृति चिन्हों पर लखनऊ विश्वविद्यालय की गौरवशाली इमारतों एवं शताब्दी उत्सव के प्रतीक चिन्ह का चित्रण किया गया है।

रक्षामंत्री भारत सरकार,  राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ भी वर्चुअली इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय के कला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) उत्तर प्रदेश शासन एवं अलोक कुमार राय, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल  कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री विवेक कुमार दक्ष उपस्थित थे।

    उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय पर जारी किए गए कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प व विशेष आवरण लखनऊ विश्वविद्यालय के गत 100 वर्षों  में अर्जित ऊचाईयों व इसके स्वर्णिम इतिहास को संजोए हुए हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अलोक कुमार  राय, लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, एलुमनाई एवं उनकी टीम के सदस्यों को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प व विशेष आवरण जारी होने से लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय उपहार मिला है। लोग इन स्मृति चिन्हों के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बन्धित अपनी यादों को संजोकर रख सकते हैं।

डाक विभाग की ओर से इस विमोचन कार्यक्रम को कोआर्डिनेट कर रहे प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री अलोक ओझा ने बताया कि विशेष आवरण का मूल्य रु. 30/- रखा गया है तथा ये फिलेटलिक ब्यूरो के माध्यम से बिक्री किये जायेंगे। साथ ही, कस्टमाइज्ड माई-स्टैम्प भारतीय डाक विभाग के ई-पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट https://epostoffice.gov.in पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहे                                                            

Leave A Reply

Your email address will not be published.