diwali horizontal

नवरात्रि पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए पेश की 200 नई ए.सी. बसें

0 51

नवरात्रि पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए पेश की 200 नई ए.सी. बसें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को खास उपहार देने जा रहा है। निगम की ओर से 200 नई ए.सी. बसों को सेवा में शामिल किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।इस संबंध में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि ये नई बसें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं और इनमें 2×2 सीटर आरामदायक रीक्लाइन सीटें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ये सभी बसें प्रदेश की विभिन्न सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। परिवहन मंत्री ने प्रदेश की जनता को यह सौगात नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप दी जा रही है।परिवहन मंत्री ने बताया कि 2022 से अब तक परिवहन निगम के बेड़े में 5,000 से अधिक नई बसें शामिल की जा चुकी हैं। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा देश में सबसे युवा बेड़ा बन चुका है। उन्होंने कहा कि नई बसों की वर्तमान औसत आयु देश के अन्य राज्य परिवहन निगम की बसों की तुलना में सबसे कम है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर, सरल, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा मुहैया कराई जाए। इस नए बेड़े के शामिल होने से प्रदेशवासियों की यात्रा अनुभव और सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.