
-आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की अगुवाई में टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
-मझगई चौकी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी
पलियाकलां-खीरी।: तहसील क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की अगुवाई में टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
मंगलवार की सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की अगुवाई में टीम ने ताबड़तोड़ छापामार अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांव से लेकर जंगल व नदी घाटों व खेतों के किनारे कच्ची शराब बनाने व बेचने का कार्य करने वालों के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान टीम ने शराब बनाने के उपकरण के साथ बरामद हजारों लीटर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया।
जानकारी देते हुए आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि नौगवां व मझगई क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब का एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी टीम ने इस अवैध कार्य से जुड़े कुछ लोगों को चिन्हित किया है जिनको भी जल्द रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाएगा।