diwali horizontal

एक दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

0 163

बाराबंकी :  विकास खण्ड पूरेडलई में स्थित सद्भावना इण्टर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जिला योजना अंतर्गत एक दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तरीय खिलाड़ी तुलसी राम चैहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोशल ऐक्टिविस्ट सूरज सिंह गौर ने किया। इस प्रतियोगिता में गोला फेंक, लम्बी कूद, दौड़, कुश्ती, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता समापन के पश्चात विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि बारिनबाग चैकी प्रभारी नंद हौंसिला ने गोला फेंक में प्रथम रही कीर्ति त्रिवेदी, 1500 मीटर दौड़ में प्रथम रहे राजेश, कबड्डी बालकध्बालिका वर्ग में प्रथम रही सिकरी जीवल टीम को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक देवता प्रसाद पाण्डेय, प्रधानाचार्य सोनू पाण्डेय, शिवम् मिश्रा, रंजीत सिंह, कोमल विष्ट सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.