
विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इटावा : भरथना नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी ऑफिस पर जिला समन्वय समेकित शिक्षा अधिकारी अर्चना सिन्हा के निर्देशन पर समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 55 CWSN बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें 10 प्रतियोगता हुई और 30 बच्चों को भरथना तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बच्चों को पुरुस्कृत किया । जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में अधिगम बालिका काजल, सिफा, आसिमा ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया चित्रकला प्रतियोगिता में मुखबधिर बच्चे कीर्ति, करन सिंह, सत्यम ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया बॉल थ्रो में वैष्णवी ,अभी यादव ,मोना गुब्बारा फोड़ प्रतियोगता में आसमा पाल , अभी , रजनेश तथा अनाज छू कर पहचानना प्रतियोगता में शिवम , पुनीत और कीर्ति ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार , ARP विष्णु कुमार ,विनोद सिंह चौहान ,कुलदीप पोरवाल ,सतेंद्र कुमार , विशेष शिक्षक प्रह्लाद कुमार ,ओमप्रकाश ,जितेंद्र मौर्य ,साधना मिश्रा ,अनिल कुमार , अवदेश कुमार ,नीलेश कुमार , शालिनी पांडे ,अशोक कुमार आदि शिक्षकों की मौजूदगी रही