
त्रिलोकपुर, बाराबंकी : रामपुर स्थित एक स्कूल में अभिनव बाल एवं ग्रामोद्योग संस्था लखनऊ द्वारा एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मौजूद लोगों को यातायात से सम्बंधित जानकारी देकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा सड़क पर निकलने से पहले इस सोच के साथ वाहन चलाए की उन्हें घर की जिम्मेदारियां आवाज दे रही है। नन्हे बच्चो के भविष्य को सुनहरा बनाने की बड़ी जिम्मेदारियां निभानी है
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व प्रधान लोकनाथ विक्की द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्य्रकम में उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए एस आई राजेश सिंह ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें,गाड़ी तीव्र गति से न चलाएं।
हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें,क्योंकि सावधानी ही बचाव है। इसके साथ वक्ताओं द्वारा कार्यशाला में यातायात नियमो की विधिवत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार, व शिव कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, दौलतराम, पूरन, विपिन कुमार, मेराज, नवीन, नीरज, अमित, सरोज आदि मौजूद थे।