diwali horizontal

किसानों को प्याज और लहसुन के बीज वितरित

 देवरिया LIVE 11/11/25

0 57

किसानों को प्याज और लहसुन के बीज वितरित

 देवरिया:  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर भुजौली कॉलोनी में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जनपद के किसानों को प्याज और लहसुन के बीज वितरित किए गए।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी ने की, जबकि विधायक देवरिया सदर प्रतिनिधि नवीन सिंह ने मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज कराई। बीज वितरण पंजीकृत किसानों को प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर किसानों रामसेवक (ग्राम बनरही, सलेमपुर), लोरिक (ग्राम अकटहिया, गौरीबाजार), व्यासमुनी (ग्राम मरहवा, भलुअनी) और युद्धिष्ठिर (ग्राम जरार, भलुअनी) को प्याज बीज, जबकि राजनाथ यादव (ग्राम तरौली, भलुअनी), दीनानाथ राय (ग्राम पहाड़पुर, बैतालपुर), गंगा मल्ल (ग्राम बसडीला, देवरिया सदर) एवं नगीना (ग्राम भलुअनी, भलुअनी) को लहसुन बीज वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु प्रस्तावित ई-लाटरी कार्यक्रम स्थगित

 देवरिया: उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धी अनुदान हेतु लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लाटरी का आयोजन किया जाना था। यह चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी०एल०ई०सी०) के समक्ष अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की पोर्टल/वेबसाइट के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित था।
         उन्होंने बताया कि उक्त ई-लाटरी कार्यक्रम, जो दिनांक 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे गांधी सभागार, विकास भवन में आयोजित किया जाना निर्धारित था, अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कम प्रसव होने पर सीएमओ ने कई का वेतन रोका : जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की हुई बैठक!

देवरिया: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अनिल कुमार  गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर कम प्रसव को देखते हुए जिम्मेदारों को नोटिस देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा, भलुअनी में संस्थागत प्रसव कम होने पर एमओआईसी, बीपीएम और स्टॉफ नर्स का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
         सीएमओ ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अच्छा ब्यवहार किया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कार्मियों सहित सभी की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। ओपीडी में अगर फार्मासिस्ट मरीजों को देखता हुए पाया गया तो जिम्मेदार सहित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक चिकित्सक का ओपीडी रजिस्टर अलग होना चाहिए। अस्पताल पर आने वाले किसी भी मरीज को परेशान न किया जाए।
       सीएमओ डॉ गुप्ता ने कहा कि ई-कवच पर शत-प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। गर्भवती महिलाओं, बच्चो की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होने हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
          बैठक में एसीएमओ डॉ.अजय शाही, एसीएमओ डॉ.एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ आरपी गुप्ता  डीएमओ डॉ.सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

 पुलिस द्वारा चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया:  पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध  अभियान में रुद्रपुर   पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर
 बीएनएस से संबंधित प्रकाश मे आए अभियुक्त नसीम खान उर्फ फैजल पुत्र वसीम खान  करमेल बनरही रुद्रपुर  लाला टोली वार्ड रुद्रपुर जनपद  को आज
मुखबिर की सूचना पर सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर सेमरौना बंधे के पास से उक्त अभियोग से संबंधित चोरी गयी मोटर साइकिल संख्या UP 52AH 5977 को बरामद किया गया तथा बरामदगी के आधार पर जुर्म धारा 317(2) बीएनएसएस की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है  रुद्रपुर पर वादी सुमित कुमार पाण्डेय निवासी पूर्वी तिवारी टोला थाना रुद्रपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि 8.11.2025 की रात्रि में उनकी मोटर साइकिल बजाज  घर के बाहर से किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया। इश संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.