
जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 545 प्रकरण प्राप्त हुए
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं निराश्रित दिव्यांग महिला का तत्काल आज ही पट्टा आवंटित करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कुछ ही घंटों में तहसील मोहनलालगंज द्वारा आवंटित किया गया निराश्रित महिला को पट्टा
लखनऊ : जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की उपस्थिति में आज मोहनलालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में निराश्रित दिव्यांग महिला गुड्डा देवी पत्नी सुनील कुमार निवासिनी बख्त खेड़ा परगना पतौना तहसील मोहनलालगंज द्वारा भूमि गाटा संख्या 679/0.272 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेखों में बंजर ढाक अंकित है के भू भाग रकबा 100 वर्गमीटर आवास आवंटित स हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि तत्काल आज ही उक्त महिला को पट्टे का आवंटन करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज तहसील मोहनलालगंज द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को पट्टे का आवंटन करते हुए समस्त प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा उक्त महिला गुड्डा देवी के बच्चों के लिए गर्म कपड़े खरीदने हेतु धनराशि व 4 कम्बल भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी जिलाधिकारी ने कहा की सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के पश्चात सभी लेखपालों के कार्य की समीक्षा की जाये तथा उनके क्षेत्र में कितने अवैध अतिक्रमण है इसकी जानकारी ली जायें तथा एक सप्ताह में लेखपालों ने अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में क्या कार्यवाही की है इसकी प्रभावी समीक्षा कर अवगत कराया जायें।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 545 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को शिकायती पत्र इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज डॉ सुभी सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।