diwali horizontal

अंबेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

0 203

बांगरमऊ,उन्नाव : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को नगर के बौद्ध बिहार में ब्रह्द स्तर पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई सम्भ्रांत लोगो द्वारा शिरकत की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे डाक्टर बीपी अशोक आईपीएस (ए एस पी प्रशिक्षण लखनऊ) ने बाबासाहेब को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं बाबासाहेब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

बाबा साहेब ने एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश मे प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त किया है राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक छुआ-छूत और जातिवाद के खात्मे के लिए काफी आंदोलन किए.उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया. भीमराव अंबेडकर ने खुद भी उस छुआछूत, भेदभाव और जातिवाद का सामना किया है, जिसने भारतीय समाज को खोखला बना दिया था।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि धर्मप्रकास भारती,एनएल आजाद आदि सहित कई लोगो ने अपने विचार ब्यक्त किये,इस अवसर पर चन्द्रकिशोर,लक्ष्मी नारायण,मंगल बौद्ध,मनोज कुमार आदि सहित दर्जनों लोगों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.