diwali horizontal

तहसील दिवस में आयी 50 शिकायतों में से 7 का हुआ मौके पर निस्तारण

0 189

उरई: जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में तहसील कोंच के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा कर निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्रों को लम्बित न रखा जाये। लम्बित प्रार्थना पत्रों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को बड़े गम्भीरतापूर्वक सुनते हुये संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुये शीघ्र निस्तारण किये जाने के कड़े निर्देश देते हुये प्रार्थना पत्रों को सौंप दियें।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आये हुये समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किये जाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ऊषा सिंह, उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार, वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कोंच राहुल पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 डाॅ0 शिवाकान्त द्विवेदी, तहसीलदार कोंच सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.