diwali horizontal

ओवैसी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ सकते।

0 162

लखनऊ : पहुंचे एआईएमआईएम के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बीच मुलाकात हुई राजभर से मुलाकात पर ओवैसी ने कहा कि हम दोनों आप के सामने बैठे हुए हैं। हम एक साथ हैं और राजभर जी के नेतृत्व मे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बता दें यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियां बीजेपी से टक्कर लेने के लिये हरसंभव रणनीति बनाने में जुटी हैं एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी के बयान कि असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की बी टीम पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ममता बनर्जी को फिक्र करनी चाहिए अपने घर की, उनकी पार्टी के इतने लोग भाजपा में जा रहे हैं।

वो अपनी पार्टी की बौखलाहट मेरे ऊपर निकाल रही हैं। हैदराबाद में एक कहावत है गरीब की जोरू सबकी भाभी बिहार में ओवैसी की पार्टी को मिली कामयाबी के चलते जहां एक तरफ उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ अब वह उत्तर प्रदेश की भी छोटी.बड़ी सभी पार्टियों से हाथ मिला कर चुनाव लड़ने की तैयारी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने राजभर के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी छोटी मोटी पार्टियों से हाथ मिलाने में गुरेज नहीं करेंगे वही योगी सरकार के मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मोहसिन रज़ा ने असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग करने पर प्रतिक्रिया ये गठबंधन भारतीय एकता पर विश्वास नही करता ये लोग सिर्फ़ इत्तेहादुल मुस्लिम पर ही विश्वास रखते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.