
ओवैसी ने नोच लिया शहबाज के चेहरे पर चढ़ा झूठा नकाब।
OWAISI NEWS: ओवैसी ने कहा कि अब वे (पाकिस्तान) आईएमएफ से एक बिलियन डॉलर का लोन ले रहे हैं. पिछले 75 साल में आपने क्या किया है?
आपको आईएमएफ से यह लोन लेने के लिए किसने मजबूर किया? सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि यह लोन पाकिस्तान को दिए जा रहे ‘अंतर्राष्ट्रीय उग्रवादी कोष’ की तरह है, जिसका वे दुरुपयोग करेंगे. अब अमेरिका, जर्मनी, जापान को देखिए कि ये देश इस पर कैसे सहमत हैं? जबकि हमारी जमीन पर, हमारे घरों पर, हमारे सैनिकों पर हमले हो रहे हैं, और फिर भी पाकिस्तान को एक बिलियन डॉलर का लोन मिल रहा है?

सरकार चलाना तो दूर की बात है, जिसमें अल्लाह कहता है कि अगर तुम अल्लाह से प्यार करते हो, तो एक ठोस दीवार की तरह खड़े रहो. लेकिन पाकिस्तानी सेना और प्रतिष्ठान बहुत झूठे हैं. उसी आयत में पहले अल्लाह कहता है कि तुम ऐसी बातें क्यों कहते हो जो तुम नहीं करते. वे इतने झूठे हैं कि वे कुरान के पूरे उद्देश्य को समझना ही नहीं चाहते. क्या वे पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बंगाली मुसलमानों पर गोलीबारी करते समय दीवार की तरह खड़े होना भूल गए थे? लोकसभा सांसद ने कहा कि हमारी सरहदों पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से दहशतगर्दी के हमले हो रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से खासतौर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के बॉर्डर इलाके में ड्रोन भेजे जा रहे हैं. बड़े दुख की बात है कि पुंछ में करीब 16 लोगों की मौत हुई है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा साहब की भी मौत हुई है. पुंछ में एक मौलाना हैं, उनकी भी मौत हुई है. सिख गुरुद्वारे पर भी हमला हुआ है.
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में ड्रोन आए. हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हम लड़ना नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई चाहता है, तो हमें लड़ना होगा. हमें ऐसे देश के खिलाफ खड़ा होना होगा जो दुनिया के लिए खतरा है. उनके परमाणु बमों को निष्प्रभावी करने की जरूरत है. हमें अपने रक्षा बलों का समर्थन करने की जरूरत है. पाकिस्तान सारी दुनिया के लिए खतरा है. पाकिस्तान को परमाणु मुक्त करने का समय आ गया है. पाकिस्तान इस्लाम विरोधी मुल्क है और चंद पैसों के लिए दीन बेचने वालों का देश है