diwali horizontal

महात्मा गांधी हॉस्पिटल चिनहट में आगामी 10 दिन के अंदर ऑक्सीजन प्लांट किया जाए ऑपरेशनल :  अभिषेक प्रकाश

0 177

लखनऊ : महात्मा गांधाी हास्पिटल, चिनहट, लखनऊ में आक्सीजन प्लान्ट लगाये जाने के सम्बन्ध में आज जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपने शिविर कार्यालय में चिनहट महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। बैठक में डा0 संजय भटनागर, मुख्य चिकित्साधिकारी,डा0 सुरेश पाण्डेय, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट , पराग जैन, ब्रान्च मैनेंजर, एल0 एण्ड टी0, अभिनव शंकर, मैनेजर, एल0 एण्ड टी0 की उपस्थिति में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान महात्मा गांधी हास्पिटल, चिनहट लखनऊ में एल0 एण्ड टी0 द्वारा एक माड्यूलर आक्सीजन प्लान्ट लगाये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि माड्यूलर आक्सीजन प्लान्ट की उत्पादन की क्षमता 600 ली0/मिनट है। इस आक्सीजन प्लान्ट के माध्यम से 60 बेड में एक ही समय पर निरन्तर आक्सीजन उपलब्ध करायी जा सकेगी।

जिलाधिकारी द्वारा द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य

चिकित्साधिकारी, लखनऊ, एल0 एण्ड टी0 के ब्रान्च मैनेजर से समन्वय स्थापित कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुये 10 दिवस के अन्तर्गत उक्त आक्सीजन प्लान्ट स्थापित किये जाने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे।  उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि एल0 एण्ड टी अपने डोनेशन फण्ड के माध्यम से मोबाइल टेस्टिंग वैन व आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर  उपलब्ध करायेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें

Leave A Reply

Your email address will not be published.