diwali horizontal

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

0 204

कानपुर देहात : रूरा में रायपुर गांव के सामने  ट्रेन की चपेट में आने से किसान गोपेश यादव (30) पुत्र स्व. यदुनाथ सिंह की मौत हो गई। किसानों को रेलवे लाइन के दूसरी ओर खेतों में जाने की सुविधा के तौर पर अंडर पास बनाया गया था लेकिन अंडर पास में पानी भरा होने के चलते किसान ट्रैक पार कर खेतों में जाते हैं। इसी ट्रैक पर पूर्व में भी एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। गोपेश की मौत से परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल था। मृतक किसान की मां की हालत गंभीर चल रही हैं। पुत्र की मौत की खबर से वो बदहवास हो गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.