diwali horizontal

पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा के 15 वे चरण का जत्था रवाना

0 167

 

उन्नाव : परिहित सरिस धर्म नही भाई का वाक्य ही हमें जीवन जीने की सीख प्रदान करता है मानव जीवन में जब कही भी संकट का क्षण दिखायी दे उसका हल रामचरित मानस में मिल जायेगा। उक्त विचार सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ग्राम दोस्ती नगर से पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा के 15 वे चरण को रवाना करने से पूर्व आयोजित जनसभा में व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि राम हमारे आदर्श है, राम जीवन जीने की राह दिखाते है, प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला हर गांव पक्की सड़क से जुड़ रहा है हर गांव विद्युतीकरण का कार्य सम्पन्न हो गया है। पेयजल हेतु टंकियो का निर्माण हो रहा है क्षेत्र में हुये कार्यो पर प्रकाश डाला। इस मौके पर 85 यात्रियो के पैर धोकर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रमुख रुप से दिनेश तिवारी, रामस्वरुप त्रिवेदी, दिनेश रावत, रामप्रसाद गुप्ता, श्यामू सोनार, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.