diwali horizontal

पंकज तिवारी ने हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक पद का दायित्व संभाला

0 145

लखनऊ : अखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋषि त्रिवेदी की अनुशंसा पर लखनऊ के पंकज तिवारी को प्रदेश संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है । बरेली के अनिल अग्रवाल अभी तक प्रदेश संयोजक पद पर बने हुए थे । स्वास्थ्य सम्बंधी कारणों से अनिल अग्रवाल की निष्क्रियता के कारण नए संयोजक की नियुक्ति का राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया । राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने पंकज तिवारी को संयोजक पद का राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री महाराज ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पंकज तिवारी ने

प्रदेश संयोजक नियुक्त होते ही एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है । रिक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा शीघ्र नियुक्ति की जाएगी ।जारी बयान के अनुसार प्रदेश संयोजक पंकज तिवारी ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.