diwali horizontal

परचम अब्बास जिलासचिव बने 

0 300
अम्बेडकरनगर : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए प्रदेश के सभी ज़िलों में बूथ स्तर पर संगठन का गठन किया जा रहा है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के युवा नेता परचम अब्बास को पार्टी के प्रदेश प्रभारी  राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की सहमति से  जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने परचम अब्बास को जिलासचिव नियुक्त किया है
आपको बता दें परचम अब्बास लखनऊ के शिया पी. जी. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से ही छात्रराजनीति में आम आदमी पार्टी से जुड़े और तबसे संगठन को मज़बूत करने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है. परचम अब्बास इसके पूर्व में लखनऊ शिया पी. जी. कॉलेज में आप की छात्र इकाई के को  ऑर्डिनेटर पद पर रहे है. अम्बेडकरनगर के यूथ के जिलासचिव एवं आप श्रमिक इकाई के प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि पदों पर रह चुकें है
परचम अब्बास ने कहा ‘जो भी ज़िम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई. उसे पूरी ईमानदारी निष्ठा से निभाउंगा पार्टी को मज़बूत करने के लिए गाँव-गाँव जाकर दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे इतिहासिक कार्यों को साझा करूँगा. संगठन को मजबूत करने के लिए जनहित के मुद्दों समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज़ बुलंद करूंगा’ वही जिलासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी ब्यक्त की है
Leave A Reply

Your email address will not be published.