diwali horizontal

अभिभावकों की बैठक आयोजित

0 124

1 मार्च से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय

 

बाराबंकी :  विकास खण्ड बंकी क्षेत्र के दरामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रेरणा ज्ञानोत्सव व बसंत पंचमी, मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जाने वाला सत्र सुरक्षा एवं संरक्षा व अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा दिये गये निर्देश सम्बंधी चर्चा हुई। सभी को अवगत कराया गया कि एक मार्च 2021 से प्राथमिक विद्यालयों को भी खोलने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संगीता, सीएमसी की अध्यक्ष आसिया बानो, उपाध्यक्ष धर्मा देवी, अभिभावक नीलम देवी, सुमन, दीपा, गीता, सहायक अध्यापिका नम्रता जायसवाल एवं संजू सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.