diwali horizontal

परीमैच न्यूज़ ने आईएसएल के एटीके मोहन बागान एफसी के मुख्य प्रायोजक होने की घोषणा की

लीग में अपने तीसरे सीज़न से पहले कोलकाता क्लब को बढ़ावा

0 99
कानपुर:: प्रमुख स्पोर्ट्स, ई-स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट आउटलेट, ‘परीमैच न्यूज़’, जो पूरे भारत में तमाम स्पोर्ट्स फैंस के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स कवरेज और अत्याधुनिक एनालिटिक्स प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है, ने हाल ही में 2022-23 सीज़न से पहले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एटीके मोहन बागान एफसी टीम के प्रमुख प्रायोजक होने के लिए दो वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
दिमित्री बेलियानिन, सीसीओ, पीएमआई ने कहा, “हालाँकि, मैं जानता हूँ कि मौजूदा समय में जितनी फैन फॉलोइंग क्रिकेट की है, उतनी फुटबॉल की नहीं है। इसके लिए फुटबॉल स्पोर्ट को एक लम्बा सफर तय करना बाकि है, इस प्रकार मैं भारत में इस सुंदर खेल के खूबसूरत भविष्य को लेकर बहुत आशावादी हूँ। यही कारण है कि परिमैच न्यूज़ एटीके मोहन बागान फुटबॉल क्लब का मुख्य प्रायोजक बनने को लेकर काफी उत्साहित है। यह न केवल क्लब को भारतीय फुटबॉल में इस तरह की एक महान स्थिति से अभिभूत कराता है, बल्कि यह उस भविष्य का अहम् हिस्सा भी है। साथ ही, यह देश में विभिन्न खेलों तक पहुँच स्थापित करने, उनका विस्तार करने और उन्हें समृद्ध बनाने में मदद करने की हमारी यात्रा का एक अन्य कदम है।”
यह भारत में फुटबॉल के बड़े मैचेस को लेकर पैरिमैच न्यूज़ का पहला प्रयास नहीं है। उक्त कदम इन खेलों में टीम्स और एथलीट्स को एक अधिक उन्नत प्रोफाइल देने और उनके विस्तार में सहायक होने का एक प्रयास है, जो क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में निवेश करने की महत्वाकांक्षा का संकेत देता है।इस बीच, एटीके मोहन बागान का आईएसएल में यह तीसरा सीज़न होगा। अपने पहले सीज़न में, बागान ने फाइनल में पहुँचने के लक्ष्य के चलते बेहद उम्दा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम को मुंबई सिटी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे सीज़न के दौरान सेमीफाइनल में हैदराबाद ने कोलकाता क्लब को 2-3 से बाहर कर दिया था।
पीएमआई, भागीदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अफ्रीका, एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका के बाजारों में पैरिमैच ब्रांड को विकसित करने में मदद करता है। पीएमआई एक सेवा कंपनी है, जो अफ्रीका, एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका के बाजारों में पैरिमैच ब्रांड के लिए विस्तार रणनीति का विकास और कार्यान्वयन करती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.