
अमेठी : वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी ने बताया कि कोषागार अमेठी से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अतिरिक्त वैकल्पिक सुविधाओं के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होने के बजाय वैकल्पिक सुविधाओं के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक सुविधाओं में ऑनलाइन, बैंक के माध्यम से, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8795555806 व 9839685053 पर संपर्क किया जा सकता है।