diwali horizontal

जलभराव की समस्या को लेकर लोगो नें किया प्रदर्शन

0 123

 

अलीगढ़l चंडौस:-क्षेत्र के गांव नगला पदम के माजरा नगला शोभा में बुधबार को जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों नें विरोध प्रदर्शन किया l ग्रामीणों के अनुसार उनके यहां करीब 200 मीटर का कच्चा रास्ता है जिस पर हर समय जलभराव और कीचड़ रहता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को अपने घर तक आने के लिए कई किमी का फेर लगाना पड़ता है,बच्चें व राहगीर कीचड़ में गिर कर घायल हो जाते है l कच्चे रास्ते पर खरंजा निर्माण के लिए ग्राम प्रधान श्याम बाबू से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक किसी नें कोई सुनवाई नहीं की है l बुधबार को समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुट गया और विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों से जल्द ही रास्ते को पक्का कराने की मांग की है l प्रदर्शन करने बालों देवदत्त नायक, देवराज नायक, धनवीर सिंह, अर्जुन, सुरेश, कर्मवीऱ, विशाल, कुलदीप,सुरजा देवी, मीरा देवी, रेखा, बबली,लक्ष्मी, लवली आदि शामिल रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.