diwali horizontal

जौनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

0 98

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों की ओर से पूरा जोर लगा दिया गया है।जौनपुर की 9 विधानसभा सीटों को साधने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क पर अपना रोड शो निकाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हैं। तकरीबन 1 घंटे से जारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के भीतर भारी उत्साह नजर आ रहा है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव में सातवें चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जौनपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ महानगर की सड़कों पर अपना रोड शो निकाला। तकरीबन 1 घंटे से निकाले जा रहे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के भीतर भारी उत्साह नजर आ रहा है। जौनपुर जंक्शन से जायसी चौराहे तक निकाले जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में स्थानीय लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है ।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव में सातवें चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जौनपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ महानगर की सड़कों पर अपना रोड शो निकाला। तकरीबन 1 घंटे से निकाले जा रहे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के भीतर भारी उत्साह नजर आ रहा है। जौनपुर जंक्शन से जायसी चौराहे तक निकाले जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में स्थानीय लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

छतों के ऊपर चढ़े लोग शहर में जगह-जगह प्रियंका गांधी वाड्रा का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत कर रहे हैं। घरों की छतों पर चढ़े लोग कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की एक झलक देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाओं एवं युवतियों के भीतर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए खासा क्रेज दिखाई दे रहा है। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस नेता के साथ रोड शो में शामिल होते हुए लोगों से कांग्रेसी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.