diwali horizontal

लोगों ने सड़क पर बीचो बीच में ट्रक के दो टायर खड़े कर लगाया जाम

0 173

 

उन्नाव :  गंजमुरादाबाद के ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक बारात के कारण कई घंटे उन्नाव हरदोई राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। लोगों ने सड़क पर बीचो बीच में ट्रक के दो टायर खड़े कर दिए जिसमे शाम को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क से टायर हटवाकर उन्नाव हरदोई राजमार्ग को कब्जामुक्त कराया तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका,बताते चलें आज क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर की बस्ती के बीच से उन्नाव हरदोई राजमार्ग निकला है जो बहुत ब्यस्त मार्ग है सुलतानपुर में उन्नाव हरदोई मार्ग के निकट बाजार के पास परिवार में दोपहर को एक बारात आई थी

जिससे सड़क के दोनों ओर भारी भरकम टेंट लगने के कारण और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी थीं गाड़ियों को टक्कर न लगे और पब्लिक की आवागमन बनी रहने की वजह से लोगों ने सड़क के बीचो बीच ट्रक के दो टायर खड़े करके उन्नाव हरदोई मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा इस दौरान कई बाइक सवार फिसल कर घायल भी हुए लोगो ने शाम को इसकी सूचना गंजमुरादाबाद पुलिस चैकी इंचार्ज को दी तत्त्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर सड़क से टायर हटवाए और आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.