
कानपुर : किसी भी शहर का विकास वहा की नदियों की ओर से ही होता है। यह बाते शहर में आयोजित की गयी कार्यशाला के दौरान शहर के अधिकारियों की ओर से कही गयी। मंगलवार को “निर्मल स्वच्छ एवं अविरल गंगा” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ राजशेखर ने किया। उन्होंने कहा कि कानपुर के लोग सौभाग्यशाली है कि माँ गंगा के पास के वासी है। मर्चेंट चेंबर सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में जिलाधिकारी आलोक तिवारी,नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला गंगा सुरक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में कहा गया कि गंगा जी का धार्मिक, पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व है। जरुरत,जनता को जागरूक होने की है। गंगा अगर शुद्ध और अविरल होगी तो अन्य नदियां खुद ब खुद शुद्ध हो जाएगी।